मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : कोयला परिवहन घोटाला में निलंबित रानू साहू व सौम्या चौरसिया की रिमांड तीन जून तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ कोयला परिवहन घोटाला मामले में रायपुर की विशेष

कोर्ट ने सोमवार को रानू साहू और राप्रसे सौम्या चौरसिया की ईओडब्लू की

रिमांड 3 जून तक बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह मिली चार दिन की पहली रिमांड

खत्म होने पर ईओडब्लू ने आज दोनों को विशेष न्यायालय में पेश कर रिमांड

मांगा था।

उल्लेखनीय है कि 550 करोड़ के कोल लेवी वसूली और मनी

लांड्रिंग घोटाले में ईडी की गिरफ्त में आने के बाद से आईएएस रानू साहू

अगस्त 23और राप्रसे सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 से जेल में हैं। दोनों को

कांग्रेस सरकार ने ही निलंबित भी किया था। ईडी की रिपोर्ट पर ईओडब्लू जांच

कर रही है।

वहीं जेल में बंद सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से भी बड़ा

झटका लगा है, कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है।

सौम्या की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। सौम्या

चौरसिया ने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत की मांग की है, अब मामले की

सुनवाई 10 जून के बाद सुनवाई होगी ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें