मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए राहत की खबर, हावड़ा–सीएसएमटी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए राहत की खबर, हावड़ा–सीएसएमटी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

छत्तीसगढ़। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रा में फंसे यात्रियों की तत्काल निकासी एवं उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा हावड़ा–सीएसएमटी–हावड़ा के मध्य एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 6 दिसम्बर, शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से 8 दिसम्बर, सोमवार को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है।

गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 6 दिसम्बर, शनिवार को हावड़ा से 13.55 बजे रवाना होगी तथा खड़गपुर आगमन 15.30 बजे, प्रस्थान 15.35 बजे, टाटानगर आगमन 17.23 बजे, प्रस्थान 17.28 बजे, राऊरकेला आगमन 19.52 बजे, प्रस्थान 20.00 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 22.03 बजे, प्रस्थान 22.05 बजे तथा दूसरे दिन रविवार को बिलासपुर आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.20 बजे, दुर्ग आगमन 04.15 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, गोंदिया आगमन 06.05 बजे, प्रस्थान 06.10 बजे, नागपुर आगमन 08.10 बजे, प्रस्थान 08.20 बजे, बडनेरा आगमन 11.10 बजे, प्रस्थान

11.15 बजे, अकोला आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान12.15 बजे, भुसावल आगमन 14.50 बजे, प्रस्थान 14.55 बजे, नासिक रोड आगमन 18.30 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे, कल्याण आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.10 बजे होते हुये 23.45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 8 दिसम्बर, सोमवार को सीएसएमटी से 11.05 बजे रवाना होगी तथा कल्याण आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे, नासिक रोड आगमन 15.15 बजे, प्रस्थान 15.20 बजे, भुसावल आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.55 बजे, अकोला आगमन 21.00 बजे, प्रस्थान 21.05 बजे, बडनेरा आगमन 22.55 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे दूसरे दिन मंगवार को नागपुर आगमन 01.25 बजे, प्रस्थान 01.30 बजे, गोंदिया आगमन 03.25 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, रायपुर आगमन 05.43 बजे, प्रस्थान 05.48 बजे, बिलासपुर आगमन 07.40 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 11.20, प्रस्थान 11.25 बजे, राऊरकेला आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 13.00 बजे, टाटानगर आगमन 15.50 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे, खड़गपुर आगमन 18.10 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे, होते हुये 20.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 6 स्लीपर, 2 एसी-III इकोनॉमी, 4 एसी-III, 2 एसी-II, 1 एसी-I तथा जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें