मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

शीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा को मिल रही धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता । संदेशखाली आंदोलन का मुख्य चेहरा रहीं रेखा पात्रा को

भाजपा ने बशीरहाट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इस बीच उन्होंने

दावा किया है कि उन्हें कई तरह से धमकियां मिल रही हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट

ने संदेशखाली में शाहजहां शेख और सहयोगियों द्वारा वर्षों तक महिलाओं की

यौन उत्पीड़न और जमीन पर कब्जा करने के आरोपों की जांच का आदेश सीबीआई को

दिया है। इसका भी स्वागत रेखा पात्रा ने किया है। उन्होंने दावा किया है कि

तृणमूल के गुंडे अब भी घर-घर जाकर धमकी दे रहे हैं। यह कहते हुए कि राज्य

पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है, रेखा ने कहा कि जिस तरह से संदेशखाली में अभी

भी डर का माहौल बनाया जा रहा है, लोग शांति से मतदान नहीं कर पाएंगे।

ऐसे में हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश से राहत मिली है। उन्होंने कहा

कि आम लोग इस बार चैन की सांस ले सकते हैं। मैं चाहती हूं कि हर कोई शांति

से रहे। बशीरहाट केंद्र में सभी लोग शांतिपूर्वक मतदान करें।

रेखा

ने कहा कि संदेशखाली की महिलाएं अब सभी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकती

हैं। उन्होंने धमकी देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल की

महिलाएं जानती हैं कि अपने खिलाफ अत्याचार का मुकाबला कैसे करना है।

आवश्यकता पड़ने पर फिर से लाठी डंडा लेकर सड़कों पर उतर जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें