मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

अग्निवीर वायु के लिए रांची में पंजीकरण 17 जनवरी से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अग्निवीर वायु के लिए रांची में पंजीकरण 17 जनवरी से

रांची,

12 जनवरी अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण 17 जनवरी को शुरू होगा और

छह फरवरी तक चलेगा। इसके लिए इकाई के कमांडिंग ऑफिसर और कर्मचारी 12 से 23

जनवरी तक स्कूलों और कॉलेजों में जागरुकता और प्रेरणा सत्र आयोजित करने के

लिए विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। साथ ही भारतीय वायु सेना में नौकरी के

अवसरों के संबंध में जानकारी का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसका उद्देश्य

झारखंड के युवाओं तक पहुंचना और उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान करना हैं।

कमान

अधिकारी विंग कमांडर ए. प्रदीप रेड्डी ने बताया कि अग्निवीर वायु प्रवेश

के लिए पंजीकरण 17 जनवरी को 11:00 बजे शुरू होगा। 10 एयरमैन/अग्निवीर वायु

चयन केंद्र बिहार और झारखंड राज्य से भारतीय वायु सेना में एयरमैन के चयन

और नामांकन के लिए जिम्मेदार है। प्रेरणा गतिविधियों के अलावा केंद्र पर

बिहार और झारखंड के युवाओं के बीच भारतीय वायु सेना में कैरियर और जीवन के

बारे में प्रचार और जागरुकता फैलाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि

ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि छह फरवरी है। परीक्षा

17 मार्च को होगी। इससे पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय

है कि आईएएफ के एयरमैन/अग्निवीरवायु कैडर में आवेदन करने और भर्ती होने

वाले युवाओं की संख्या विशेष रूप से स्टार परीक्षा (एयरमैन भर्ती के लिए

निर्धारित परीक्षण) के लिए उत्साहजनक नहीं है, जो साल में दो बार ऑनलाइन

आयोजित की जाती है। भर्ती के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड से सेवा के प्रति

प्रेरणा या झुकाव में कोई कमी नहीं है। ये संख्या आईएएफ में कैरियर के

अवसरों के बारे में युवाओं के बीच जागरुकता की कमी को इंगित करती है,

विशेषकर राज्य के दूरस्थ जिलों में।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें