मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:04 · नई दिल्ली संस्करण

लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, सैनिक स्कूल में 13 सितंबर तक आवेदन

रायपुर। सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सैनिक स्कूल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ ने नियमित वेतनमान/अनुबंधात्मक आधार पर लैबोरेटरी असिस्टेंट सहित कई…

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन98 बार पढ़ा गया
लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, सैनिक स्कूल में 13 सितंबर तक आवेदन

रायपुर। सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सैनिक स्कूल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ ने नियमित वेतनमान/अनुबंधात्मक आधार पर लैबोरेटरी असिस्टेंट सहित कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सैनिक स्कूल अंबिकापुर की ओर से जारी रिक्तियों में लैबोरेटरी असिस्टेंट (बायोलॉजी) का 1, पीई/मैथ कम मैट्रन (सिर्फ महिला) का 1, बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर का 1 और वॉर्ड बॉय (जनरल सर्विस) के 4 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर तय की गई है।

ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

लैबोरेटरी असिस्टेंट (बायोलॉजी) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय (जीव विज्ञान) में इंटरमीडिएट साइंस या इसके समकक्ष योग्यता; पीई/मैथ कम मैट्रन (सिर्फ महिला) के लिए एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ फिजिकल एजुकेशन में 4 वर्ष का इंटीग्रेटेड कोर्स/बैचलर डिग्री/फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स में बैचलर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से बीपीएड, जिसमें ग्रेजुएशन और बीपीएड दोनों में अलग-अलग कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स हो, होना चाहिए।

बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर के लिए एईसी ट्रेनिंग कॉलेज और सेंटर, पचमढ़ी में संभावित बैंड मास्टर/बैंड मेजर/ड्रम मेजर कोर्स या नौसेना/वायु सेना के समकक्ष कोर्स (बैंड मास्टर के लिए); म्यूजिक टीचर के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत में डिग्री या डिप्लोमा के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) की पढ़ाई पूरी किए होने चाहिए। वहीं, वॉर्ड बॉय (जनरल सर्विस) के लिए इंटरमीडिएट या उसके बराबर की योग्यता के साथ अंग्रेजी में बातचीत करने में सक्षम होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु पोस्ट के अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 19,500 से 71,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 500 रुपए (रेगुलर पोस्ट) और 300 रुपए (कॉन्ट्रैक्ट पोस्ट के लिए) तय किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें