मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

एचएएल में 30 पदों पर भर्ती, मैनेजर समेत कई पदों के लिए 12 अगस्त तक आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एचएएल में 30 पदों पर भर्ती, मैनेजर समेत कई पदों के लिए 12 अगस्त तक आवेदन

नई दिल्ली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने प्रबंधक (मैनेजर) सहित विभिन्न 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एचएएल की ओर से जारी 30 रिक्तियों में वित्त अधिकारी के 17, उप-प्रबंधक (वित्त) के 8, प्रबंधक (डिजाइन) - मैकेनिकल का 1, प्रबंधक (डिजाइन) - इलेक्ट्रिकल के 3 और प्रबंधक (डिजाइन) - इलेक्ट्रॉनिक्स का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई के दोपहर 2 बसे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त तय की गई है।

जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के दोपहर 2 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रबंधक (डिजाइन) पदों के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता के साथ एमई/एमटेक; उप-प्रबंधक (वित्त) और वित्त अधिकारी पदों के लिए बैचलर डिग्री के साथ 'इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' या 'इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' से सीए/आईसीडब्ल्यूए की फाइनल परीक्षा पास किए होने चाहिए।

इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार निर्धारित एक से 8 वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 50,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें