मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे में 3,993 पदों पर भर्ती, जूनियर इंजीनियर समेत इन पदों के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन84 बार पढ़ा गया
रेलवे में 3,993 पदों पर भर्ती, जूनियर इंजीनियर समेत इन पदों के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट के विभिन्न 3,993 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आरआरबी की ओर से जारी कुल 3,993 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर के 3,669 और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट के 324 पद शामिल हैं। वहीं, आरआरबी ने जिन क्षेत्रों में 3,993 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें अहमदाबाद में 143, अजमेर में 252, बेंगलुरु में 298, भोपाल में 113, भुबनेश्वर में 86, बिलासपुर में 124, चंडीगढ़ में 183, चेन्नई में 362, गोरखपुर में 198, गुवाहाटी में 329, जम्मू-श्रीनगर में 152, कोलकाता में 457, मालदा में 30, मुंबई में 411, मुजफ्फरपुर में 17, पटना में 73, प्रयागराज में 340, रांची में 122, सिकंदराबाद में 110, सिलीगुड़ी में 92 और तिरुवनंतपुरम में 101 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर तय की गई है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से दोनों पोस्ट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्ष का डिप्लोमा या बीई/बीटेक जैसी उच्च योग्यताएं होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी-I), कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी-II), शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और मेडिकल जांच (एमई) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी में पे लेवल 6 के अनुसार 35,400 रुपए प्रति माह होगी।

इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी/पूर्व-सैनिक/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाएं/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के लिए 250 रुपए तय किया है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्तया, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आरआरबी की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें