मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

इंजीनियर समेत 147 पदों पर NGEL में भर्ती, 7 सितंबर तक आवेदन का मौका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंजीनियर समेत 147 पदों पर NGEL में भर्ती, 7 सितंबर तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली। एनटीपीसी लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एनजीईएल ने इंजीनियर सहित विभिन्न 147 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनजीईएल की ओर से जारी 147 रिक्तियों में इंजीनियर (आई-सिविल) के 43, इंजीनियर (आई-इलेक्ट्रिकल) के 69, इंजीनियर (आई-मैकेनिकल) के 9, एग्जीक्यूटिव (आई-ह्यूमन रिसोर्स) के 4, एग्जीक्यूटिव (आई-फाइनेंस) के 9, इंजीनियर (आई-सेफ्टी) के 7, एग्जीक्यूटिव (आई-सीएसआर) के 5 और एग्जीक्यूटिव (आई-राजभाषा) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनजीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट और क्षेत्र के अनुसार इंजीनियर पदों के लिए कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ फुल-टाइम बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) डिग्री; एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कम से कम 2 वर्ष की फुल-टाइम पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा/पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम वाले ग्रेजुएट, फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिग्री, फुल-टाइम पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा/पीजी प्रोग्राम, फुल-टाइम मास्टर्स डिग्री, आदि होनी चाहिए।

इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेड्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग (योग्यता/मार्क्स का प्रतिशत/अनुभव के वर्षों की संख्या आदि के आधार पर), कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सबीटी), समूह चर्चा, साक्षात्कार आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी 11,00,000 रुपए प्रति वर्ष होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है।

वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

बता दें कि एनजीईएल की ओर से यह भर्ती फिक्स्ड-टर्म आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे संस्था की जरूरत के अनुसार 2 वर्ष तक और बढ़ाया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें