मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 विश्व विजेता बनने के साथ टीम इंडिया को मिली रिकॉर्ड पुरस्कार राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टी-20 विश्व विजेता बनने के साथ टीम इंडिया को मिली रिकॉर्ड पुरस्कार राशि

नई

दिल्ली, । बारबाडोस में खेले गए टी-20 विश्वकप फाइनल में

शनिवार रात टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा कर 17 साल बाद

टी-20 का विश्व विजेता बना। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने 20.36

करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) की भारी-भरकम पुरस्कार राशि भी अपने

नाम कर ली।

आईसीसी की घोषणा के मुताबिक टी-20 की विश्व

विजेता बनी भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिले।

पिछले किसी भी टी-20 विश्वकप विजेता टीम को इतनी बड़ी पुरस्कार राशि नहीं

मिली। उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी

डॉलर) मिले। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये

(787,500 यूएस डॉलर) मिले।

उल्लेखनीय है कि इस साल टी-20 विश्वकप

में कुल 20 टीमें शामिल थीं। इस वजह से यह अब तक का सबसे बड़ा टी-20

विश्वकप रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने पुरस्कार राशि की

घोषणा करते हुए प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस

डॉलर) रखा था। यह पिछले सभी आईसीसी टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट से ज्यादा है।

पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्वकप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़

रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें