मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजद के घोषणा पत्र पर चिराग और सम्राट का पलटवार, कहा- जनता को मालूम है लालू जी कैसे देते थे नौकरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजद के घोषणा पत्र पर चिराग और सम्राट का पलटवार, कहा-  जनता को मालूम है लालू जी कैसे देते थे नौकरी

राजद के घोषणा पत्र पर चिराग और सम्राट का पलटवार, कहा-

जनता को मालूम है लालू जी कैसे देते थे नौकरी

पटना।आरजेडी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसको परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। 2024 के लिए 24 जन वचन निभाने की बात कही गई है। जिसमें एक करोड़ की नौकरी का वादा भी है। इसके साथ ही महिलाओं को लेकर भी कई तरह के वादे किए गए हैं , ऐसे में अब इसको लेकर चिराग पासवान ने राजद पर लालू पारिवार पर भी सवाल उठाया है। चिराग ने कहा है कि बिहार की जनता जानती है की राजद के लोग किस तरीके से नौकरी देते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि अच्छी बात है की तेजस्वी नौकरी की बात कर रहे हैं, लेकिन उनको यह बताना चाहिए कि यदि यह लोग सही मायने में एक करोड़ लोगों को नौकरी दे सकते हैं तो एक लंबे समय तक इन्हीं के परिवार के लोग सत्ता में रहे हैं क्यों नहीं दिया। इतना ही नहीं यह बात तो हर कोई जानता है कि इनलोगों ने कैसे लोगों को नौकरियां दी है। चिराग ने कहा कि- यह पहली बार तो चुनाव हो नहीं रहा, इससे पहले आप लोग भी सत्ता में रहे इनके परिवार के दो लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी रहे तो जब सत्ता मिली तो इन कामों को क्यों पूरा नहीं किया। हकीकत तो यह है कि इनलोगों को जब भी सत्ता मिलती है तो यह लोग बहाना बनाना शुरू कर देते हैं और कहने लगते हैं कि यह गठबंधन का वादा नहीं हमारा वादा था और जब हमारी सरकार आएगी तब इसे पूरा किया जाएगा।इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय है और बिहार की जनता यह मन बना चुकी है कि एक बार फिर से मोदी सरकार को ही जीत हासिल करवा कर केंद्र में सरकार चलाने का आदेश देना है। बिहार के लोग भी यह जान चुके हैं कि अगर बिहार का विकास करना है तो सिर्फ डबल इंजन की सरकार से ही यह संभव है। लंबे समय के बाद बिहार में वापस से डबल इंजन की सरकार मिली है और ऐसे में हर एक लोगों की यही इच्छा है हम वापस से मोदी जी को लायेंगे।उधर, लालू प्रसाद के परिवार के लोग या नहीं बताएं कि एक करोड़ लोगों को नौकरी देने के बदले कितना जमीन लेंगे। यह जमीन लेने की तैयारी है। लालू जी का पूरा परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है। और यह भ्रष्टाचार के लिए तैयार किया गया रोड मैप है। एक करोड़ लोगों को सपना देख कर उनके जमीनों पर कैसे कब्ज़ा करना है इसकी तैयारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें