मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

पेपर लीक से रद्द हुई परीक्षाओं का आज से होगा दोबारा आयोजन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने कसी कमर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पेपर लीक से रद्द हुई परीक्षाओं का आज से होगा दोबारा आयोजन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने कसी कमर

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेव्ही ) में सामने आए पेपर लीक के बाद रद्द की गई तीन विषयों की परीक्षाएं 7 सितंबर यानी आज से फिर ली जा रही हैं। आठ और नौ सितंबर को भी संबंधित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पेपर लीक की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है।

परीक्षायें आज से प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे की शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं। नए सुरक्षा नियमों और सख्त जांच के कारण छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 09:00 बजे से 09:30 बजे तक उपस्थित होने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय ने प्रत्येक विषय के विशिष्ट समय और दिशा-निर्देशों की विस्तृत अधिसूचना सीधे कॉलेज प्राचार्यों और छात्रों के लॉगिन पोर्टल पर जारी की है। अब कॉलेजों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के पैकेट परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले संबंधित कॉलेज के अधिकृत ई-मेल पर प्रश्नपत्र भेजा जाएगा।यह ई-मेल पासवर्ड से सुरक्षित रहेगा और उसका पासवर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी की मौजूदगी में होगी। ई-मेल खोलने से लेकर प्रश्नपत्र प्राप्त करने और उसे परीक्षा के लिए तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराना अनिवार्य किया गया है।रिकॉर्डिंग की एक प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन को भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज से परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था। एंटोमोलाजी विषय का पेपर परीक्षा से पहले बाहर लीक हो गया था। इसके अलावा बीएससी प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलाजी और प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के प्रश्नपत्र भी परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले वाट्सएप पर प्रसारित हो गए थे।

पेपर लीक की घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और गोपनीय प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे।शुरुआती कार्रवाई के तहत विश्वविद्यालय ने दो महिला आब्जर्वर को निलंबित करने के साथ स्नातक स्तर के परीक्षा प्रभारी को पद से हटा दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें