मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का पद से इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का पद से इस्तीफा

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का पद से इस्तीफा

रांची (झारखंड)। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को पद से इस्तीफ दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है। टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई की देर शाम गिरफ्तार किया था।

दरअसल, आलमगीर के पीएस के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35 करोड़ बरामद किए थे। इसे लेकर ईडी ने दो दिनों तक इनसे पूछताछ की थी। आलमगीर आलम 35 करोड़ रुपये की बरामदगी के मामले में ईडी को सही जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था।

टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित मंत्री आलमगीर आलम को कड़ी सुरक्षा के बीच 16 मई को रांची स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने आलमगीर आलम को 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी, जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी। पेशी के बाद आलमगीर आलम को ईडी ने होटवार जेल पहुंचा दिया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें