ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
रांची: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम आज मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस पहुंचे। जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है । आपको बता दें कि ईडी ने रविवार को समन भेजकर आलमगीर आलम को 14 मई को ईडी के जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था। ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए 50 सवालों की एक लिस्ट बनाई है। मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी और उनके दूसरे सहयोगियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद बरामद 35 करोड़ रुपये मामले में मंत्री आलमगीर से ईडी पूछताछ कर रही है। इस मामले में मंत्री के पीए संजीव लाल, संजीव के नौकर जहांगीर आलम को ईडी ने 7 मई को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तरी के बाद जहांगीर ने ईडी के सामने खुलासा किया था कि बरामद करोड़ों रुपए पीए संजीव लाल के हैं। दरअसल संजीव लाल ने बताया कि पूरे पैसे विभाग में टेंडर देने के बदले मिले कमीशन का है और कमीशन का पैसा अधिकारियों से लेकर राजनेताओं तक जाता था।





