मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:04 · नई दिल्ली संस्करण

आरसीएफ लिमिटेड भर्ती 2026: 326 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 20 सितंबर आखिरी तारीख

मुंबई। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन74 बार पढ़ा गया
आरसीएफ लिमिटेड भर्ती 2026: 326 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 20 सितंबर आखिरी तारीख

मुंबई। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) लिमिटेड ने अप्रेंटिस के विभिन्न 326 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं। इनमें अनारक्षित के 145, एससी के 32, एसटी के 29, ओबीसी (एनसीएल) के 88 और ईडब्ल्यूएस के 32 पद शामिल हैं।

आरसीएफ लिमिटेड की ओर से जारी 326 रिक्तियों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 145, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 105 और ट्रेड अप्रेंटिस के 76 पद शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 145 पदों में अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव के 50, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 60 और रिक्रूटमेंट एग्जीक्यूटिव (एचआर) के 35 पद शामिल हैं।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 105 पदों में डिप्लोमा केमिकल के 20, डिप्लोमा सिविल के 15, डिप्लोमा कंप्यूटर के 10, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के 20, डिप्लोमा इंस्ट्रुमेंटेशन के 20 और डिप्लोमा मैकेनिकल के 20 पद शामिल हैं। वहीं, ट्रेड अप्रेंटिस के 76 पदों में अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) के 50, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (केमिकल प्लांट) के 4, लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल प्लांट) के 6, बॉयलर अटेंडेंट के 2, इलेक्ट्रीशियन के 6, हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट के 6 और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) के 2 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर के सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए एनएपीएस पोर्टल पर और ग्रेजुएट अप्रेंटिस एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए एनएटीएस की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट अप्रेंटिस पोस्ट के लिए बीकॉम, बीबीए या ग्रेजुएशन के साथ बुनियादी अंग्रेजी और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान; टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए पद से संबंधित विषय के अनुसार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए पद के अनुसार साइंस विषय के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण या फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ बीएससी पास किए होने चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह पद के अनुसार 14,600 से 17,300 रुपए के बीच स्टाइपेंड दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें