मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल के प्रसिद्ध व्यवसायी कलीम के ठिकानो पर आयकर की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रक्सौल के प्रसिद्ध व्यवसायी कलीम के ठिकानो पर आयकर की छापेमारी

पूर्वी चंपारण।बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सीमावर्ती रक्सौल शहर में शनिवार की सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल के प्रमुख व्यवसायी मोहम्मद कलीम के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों एवं पैतृक आवास व उनके रिश्तेदार जावेद के ठिकानो पर एक साथ छापेमारी शुरू की।आयकर विभाग के अधिकारी करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे।आयकर टीम ने आदापुर प्रखंड के विशुनपुरवा स्थित पैतृक घर, रक्सौल शहर में पंकज सिनेमा चौक के समीप स्थित प्रतिष्ठान, तनिष्क शोरूम तथा लक्ष्मीपुर स्थित हीरो होंडा शोरूम में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया,और दस्तावेजों की जांच और पूछताछ प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई के बाद रक्सौल के व्यवसायियो हड़कंप व्याप्त है। आयकर विभाग की इस कारवाई के बाद चर्चाओ का बाजार गर्म है।फिलहाल जांच जारी है।वही इस कारवाई को लेकर विभागीय अधिकारी आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें