मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 50 विकेट पूरे, दिग्गजों की सूची में जुड़ा नाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 50 विकेट पूरे, दिग्गजों की सूची में जुड़ा नाम

गुवाहाटी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले जडेजा भारत के पांचवें गेंदबाज हैं।

रवींद्र जडेजा ने गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में अपना दूसरा विकेट लेते ही इस टीम के खिलाफ अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए।

अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह और आर अश्विन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं।

जडेजा ने 19 पारियों में 50 विकेट हासिल किए। अनिल कुंबले ने 40 पारियों में 54, जवागल श्रीनाथ ने 25 पारियों में 64, हरभजन सिंह ने 19 पारियों में 60 और आर अश्विन ने 26 पारियों में 57 विकेट लिए थे।

जडेजा ने भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। कुंबले ने 9 टेस्ट में 39 विकेट लिए थे।

जडेजा के 9 टेस्ट में 44 विकेट हो चुके हैं (टेस्ट जारी है)। भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट आर अश्विन के नाम हैं। उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 46 विकेट लिए थे।

बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले जडेजा टेस्ट फॉर्मेट में भारत ही नहीं दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं। गेंदबाजी या बल्लेबाजी से अब तक वह भारतीय टीम को अकेले दम दर्जनों मैच जीता चुके हैं। जडेजा ने 89 टेस्ट मैचों की 132 पारियों में 6 शतक और 27 अर्धशतक लगाते हुए 4,041 रन बनाए हैं। वहीं 348 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि 15 बार हासिल कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें