मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय सरजमीं पर 250 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय सरजमीं पर 250 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा

कोलकाता। रवींद्र जडेजा भारतीय सरजमीं पर 250 विकेट हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह मुकाम हासिल किया।

भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने यहां 383 विकेट निकाले हैं, जबकि अनिल कुंबले ने 350 विकेट हासिल किए थे।

इनके अलावा, हरभजन सिंह ने भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए 265 विकेट अपने नाम किए।

रवींद्र जडेजा विश्व के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक देश में 2,000+ रन और 250+ विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड में यह कारनामा किया था।

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। टीम ने महज 18 रन पर यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखर गई।

भारत की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से साइमन हार्मर ने 4, जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट निकाले।

साउथ अफ्रीकी टीम 29 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर महज 77 रन ही बना सकी है। रवींद्र जडेजा 11 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किया है। भारत के पास मुकाबले को जीतकर दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें