मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

गोविंद देवजी मंदिर में रथ यात्रा महोत्सव 27 को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। गोविंद देवजी मंदिंर से महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में 27 जून को सुबह छह बजे मंदिर परिसर में रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी के शालिगराम स्वरूप को चांदी के रथ में विराजमार किया जाएगा। भक्त रथ को अपने हाथों से खींचेंगे। श्रद्धालु हरिनाम कीर्तन और जयकारे लगाते हुए चलेंगे।गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि भगवान श्री गोविन्द देव जी के श्रीविग्रह की उत्पत्ति श्रीमद् गौरांग महाप्रभु के आदेश पर वृंदावन के गौमाटीला क्षेत्र में श्रील रूप गोस्वामी के कठोर तप से हुई थी। श्री विग्रह की सूचना श्रीमन् महाप्रभु को नीलाचल (पुरी) पहुंचाई गई, परंतु अस्वस्थता के कारण वे स्वयं वृंदावन नहीं आ सके। उन्होंने अपनी शक्ति युक्त एक अष्टधातु मूर्ति गौर गोविन्द का निर्माण करवा कर काशीश्वर पंडित के माध्यम से वृंदावन भेजा। जिसे श्री गोविन्द देव जी के दाहिने भाग में प्रतिष्ठित किया गया। यह गौरवशाली विग्रह जयपुर आगमन के बाद आज भी उसी दिव्य स्वरूप में विराजमान है। ऐसा कहा जाता है कि श्रीमन् महाप्रभु अंतत: जगन्नाथ मंदिर पुरी में हरीनाम संकीर्तन करते हुए गौर गोविन्द श्रीविग्रह में समाहित हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें