2 फरवरी से खुल रहा है राष्ट्रपति भवन

नई दिल्ली।
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान जिसे कभी मुगल गार्डन कहा जाता था खुलने को तैयार है. जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक आम जनता अमृत उद्यान जा सकती है. आइए जानते हैं कि आप अमृत उद्यान में कब और कैसे जा सकते है. आप ऑनलाइन टिकट लेना चाहते हैं, तो आप राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते है. इसके अलावा वहां जाकर काउंटर से भी टिकट ले सकते हैं.
अमृत उद्यान अपने रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती के कारण देश दुनिया में मशहूर है. वहीं, 15 एकड़ में फैले इस गार्डन में आपको 159 किस्म के गुलाब, ट्यूलिप समेत तमाम प्रकार के फूल और पौधे दिख जाएंगे. वहीं, इस गार्डन में आप सप्ताह के 6 दिन घूमने जा सकते हैं. यह सोमवार को बंद रहता है. रंग-बिरेंगे फूलों और अमृत उद्यान के सौंदर्य को देखने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से लोग आते हैं।





