मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रांची पुलिस ने देह व्यापार का किया खुलासा, बंगाल और बांग्लादेश के एक दर्जन से ज्यादा वर्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची पुलिस ने देह व्यापार का किया खुलासा, बंगाल और बांग्लादेश के एक दर्जन से ज्यादा वर्कर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने देह व्यापार का किया खुलासा, बंगाल और बांग्लादेश के एक दर्जन से ज्यादा वर्कर गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची में बंगाल और बांग्लादेश की लड़कियों से देह व्यापार करवाये जाने का खुलासा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर रांची एसएसपी के द्वारा बनाई गई स्पेशल टीम ने राजधानी के कई थाना क्षेत्रो में एक साथ जिस्म के कारोबार के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की है। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से 10 और बरियातू थाना क्षेत्र से 02 सेक्स वर्कर पकड़ी गई हैं। छापेमारी के दौरान छह युवकों को भी पकड़ा गया है, सभी पैसे का भुगतान कर होटल के कमरे में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए हैं। कुछ स्थानों पर पुलिस के रेड के पहले ही सेक्स वर्कर और उनके ग्राहक फरार होने में कामयाब हो गए। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया राजधानी के कुछ इलाकों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आलोक में कार्रवाई की गई है। एसएसपी के अनुसार पकड़ी गई अधिकांश लड़कियां बांग्लादेश और बंगाल की रहने वाली है। रांची के सदर और बरियातू इलाके में ओयो होटल के नाम पर जिस्म का कारोबार चल रहा था। पुलिस होटल मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पकड़ी गई लड़कियों ने पूछताछ में बताया है कि होटल में उन्हें दलालों के माध्यम से भेजा जाता था। छापेमारी में कई अश्लील सामग्री भी पुलिस ने जब्त किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें