डेढ़ करोड़ की अफीम के साथ 4 लोगों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेढ़ करोड़ की अफीम के साथ 4 लोगों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची: रांची के रास्ते राजस्थान भेजे जा रहे 15 क्विंटल डोडा (अफीम) को रांची पुलिस ने जब्त किया है। जिसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड रुपया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े कंटेनर में भरकर डोडा की एक बड़ी खेप खूंटी से निकलकर रांची के रास्ते राजस्थान भेजा जा रहा है। इसके बाद डीएसपी वन अमर पांडेय, नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद और खरसीदाग ओपी प्रभारी खूंटी से रांची आने वाले सभी रास्तों पर चेक नाका लगाकर कंटेनर की तलाश में जुट गए। इसी बीच खूंटी नामकुम हाईवे पर राजस्थान नंबर का एक कंटेनर पुलिस को आता दिखाई दिया जिसे पुलिस में रोका । वहीं कंटेनर के ठीक पीछे एक अन्य वाहन में कुछ लोग बैठकर पुलिस की कार्रवाई देख रहे थे। शंका होने पर पुलिस जब उनके नजदीक जाने लगी तो वे लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने वाहन में मौजूद सभी लोगों को धर दबोचा।





