रांची में होने वाले इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट मैच की टिकट बिक्री 20 फरवरी से होगी शुरु
रांची: राजधानी रांची में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच फोर्थ टेस्ट सीरीज का मैच खेला जाने वाला है। इसे लेकर जेएससीए ने टिकट दर भी तय कर दिया है। आपको बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित होगी। इस टेस्ट मैच को लेकर 20 फरवरी से काउंटर पर टिकट भी उपलब्ध हो जाएंगे। इससे एक दिन पहले 19 फरवरी को जमशेदपुर में मेंबर्स के लिए पास और टिकट उपलब्ध होंगे और उसके बाद 20 फरवरी को रांची में मेंबर्स को पास दिए जाएंगे। टिकट दर ए विंग लोअर,ए विंग लोअर टेयर के लिए 400 रुपए प्रतिदिन और बी विंग के लिए 500 रुपए, लोअर टियर सी विंग के लिए 400 रुपए, लोअर टियर, डी विंग के लिए 400 रुपए लोअर प्रतिदिन के दर से मिलेंगे। जबकि, अमिताभ चौधरी पवेलियन का टिकट प्रतिदिन के लिए 700, प्रेसिडेंट एंक्लोजर का टिकट प्रतिदिन के लिए 2000, हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक के लिए 1500 रुपए का टिकट प्रतिदिन और कॉर्पोरेट लॉन्च का टिकट प्रति दिन प्रति व्यक्ति 1200 रुपए के दर से उपलब्ध होगा।





