मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

रामपुर : आजम खां के घर पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामपुर : आजम खां के घर पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को बाद में हेलीकॉप्टर से रामपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में उतरा। यहां पर आजम खां ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद दोनों नेता उनके घर के लिए रवाना हो गए। दोनों के बीच उनके घर पर मुलाकात हो रही है।

यहां पहले से ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे।

अखिलेश यादव यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत होने की संभावना है। आजम के जेल से छूटने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात है।

ज्ञात हो कि एक दिन पहले आजम खां ने कहा था कि वे सिर्फ अखिलेश यादव से ही मिलेंगे। सपा मुखिया अखिलेश के पहुंचते ही विश्वविद्यालय परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस ने मीडिया कर्मियों को आजम खां के आवास के बाहर ही रोक दिया। जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा, सपा कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार नारेबाजी करती रही।

जिले के सपा अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता पहले से ही यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे को लेकर प्रशासन मंगलवार से ही सतर्क था। जौहर विश्वविद्यालय और आजम खां के आवास के आस-पास कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात सपा के मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट रखने की रणनीति का हिस्सा है।

रामपुर, मुरादाबाद, और अमरोहा जैसे पश्चिमी यूपी के इलाकों में आजम खान की मजबूत पकड़ रही है। आजम खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं और दिवंगत मुलायम सिंह यादव के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते थे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की यह मुलाकात न केवल पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करने के साथ पार्टी में एकता का संदेश देने का भी प्रयास है। अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें