मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

रामोजी समूह के संस्थापक रामोजी राव का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामोजी समूह के संस्थापक रामोजी राव का निधन

हैदराबाद,। रामोजी समूह के आधार पुरुष, ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के

चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव (88) का आज सुबह 4ः50

बजे निधन हो गया। उन्हें 05 जून को सांस लेने में तकलीफ की वजह से

हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान

उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर

को फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

फिल्म

सिटी आवास पर परिवार के सदस्य, मित्र और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को

श्रद्धांजलि देंगे। जाने-माने उद्यमी रामोजी राव कुछ दिनों से स्वास्थ्य

संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। रामोजी राव को आइकॉनिक मीडिया बैरन और

फिल्म मुगल कहा जाता था। उनका पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। अस्पताल

में डॉक्टरों ने उनके दिल में एक स्टेंट लगाया और उन्हें आईसीयू में

वेंटिलेटर पर रखा था। खास बात यह है कि रामोजी राव को कुछ साल पहले कोलन

कैंसर हुआ था। इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें