मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका -बाहुबली नेता रामा सिंह ने आरजेडी से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका -बाहुबली नेता रामा सिंह ने आरजेडी से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका

-बाहुबली नेता रामा सिंह ने आरजेडी से दिया इस्तीफा

पटना ।लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों में नेताओं के दल बदल जारी है। इस बीच वैशाली के पूर्व सांसद बाहुबली नेता रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल से आज (30 अप्रैल) इस्तीफा दे दिया है। इसका उन्होंने औपचारिक ऐलान मीडिया के सामने कर दिया है. रामा सिंह वैशाली लोकसभा क्षेत्र या शिवहर लोकसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उन्हें दोनों जगह में कहीं भी सिंबल नहीं दिया। वैशाली से मुन्ना शुक्ला को और शिवहर से रितु जायसवाल को टिकट दे दिया है वहीं, आरजेडी नेता रामा सिंह बुधवार को एलजेपी (आर) में हो सकते हैं।मुख्य वजह यह रहा कि लोकसभा चुनाव अधिसूचना के पहले रामा सिंह पार्टी गाइडलाइन से हटकर लगातार वह अपनी ताकत दिखाने के प्रयास में थे। कई बार उन्होंने मिलर स्कूल मैदान में और अन्य जिलों में जा जाकर अपनी ताकत और राजपूत एकता का प्रदर्शन भी किया था, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में रामा सिंह ने अब पार्टी की सदस्यता से को खत्म करने का निर्णय लिया।हालांकि, राम सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी में बनी हुई हैं और वह आरजेडी के सिंबल पर महनार विधानसभा से विधायक हैं। रामा सिंह के इस्तीफा के बाद कयास लग रहा है कि वह वैशाली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं या शिवहर लोकसभा में क्षेत्र भी दांव खेल सकते हैं क्योंकि शिवहर में एनडीए प्रत्याशी बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव मैदान में हैं और आनंद मोहन रामा सिंह के धुर विरोधी माने जाते हैं। वैशाली लोकसभा क्षेत्र और शिवहर लोकसभा क्षेत्र का छठे चरण में मतदान होना है और इसके लिए 29 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन करने की तिथि है। ऐसे में आज रामा सिंह का इस्तीफा देना यह माना जा रहा है कि रामा सिंह दोनों में से किसी एक जगह पर निर्दलीय चुनाव मैदान में हो सकते हैं और एनडीए गठबंधन या इंडिया गठबंधन का खेल बिगाड़ भी सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें