मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

रामा सिंह वापस लोजपा में हुए शामिल -राजद से दिया था इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामा सिंह वापस लोजपा में हुए शामिल  -राजद से दिया था इस्तीफा

रामा सिंह वापस लोजपा में हुए शामिल

-राजद से दिया था इस्तीफा

पटना।लोक सभा चुनाव में पहले ही तेजस्वी यादव को जोरदार झटका लगा है। अभी दो चरण में ही चुनाव हुए हैं जबकि पांच चरण में चुनाव होना बाकी है। इसी बीच पूर्व सांसद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने RJD छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का दामन थाम लिया है। रामा सिंह ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ बीते 30 अप्रैल को राजद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन से टिकट नहीं मिलने के कारण रामा सिंह आरजेडी से नाराज चल रहे थे।आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद 1 मई की देर शाम को अपने समर्थकों के साथ हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सभागार में चिराग पासवान के पार्टी में शामिल हो गए हैं।इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी के स्थापना काल से ही राम किशोर उर्फ राम सिंह पिता के साथ रहे थे। पिता जहां होंगे वहां आज उन्हें प्रसन्नता होती होगी। चिराग पासवान ने कहा कि राम सिंह को पार्टी में वापसी होने के बाद पार्टी को और मजबूती मिलेगी।रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर वैशाली लोकसभा सीट से 2014 में चुनाव लड़कर जीते और सांसद चुने गए।2014 के नतीजे पर नजर डालें तो लोजपा के रामाकिशोर सिंह को तीन लाख 5 हजार 450 मत मिले थे। राजद के डॉ. रघुवंश प्रसाद को दो लाख 6 हजार 183 वोट प्राप्त हुए थे। इस चुनाव में रामाकिशोर सिंह के जीत का अंतर 99 हजार 267 रहा था। 2014 की मोदी लहर ने वैशाली लोकसभा का राजपूतों का समीकरण तोड़ दिया और RJD से लगातार सांसद रह रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को हराए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें