मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

राम लला की तैयारी को लेकर प्रशासन तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राम लला की तैयारी को लेकर प्रशासन तैयार

जैसे जैसे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का समय आते जा रहा है, तैयारियां और जोर पकड़ती जा रही हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए सरकारी तंत्र के साथ ही विभिन्न सियासी व सामाजिक संगठन भी तैयारियों में जुटे हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी थानाध्यक्षों को शांति समिति के साथ बैठक करने और गंभीरता के साथ गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन स्तर से भी गाइड लाइन जारी की गई है। इसके अनुसार पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन के जरिये निगरानी रखने का फैसला लिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पिकेट भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में गश्त पर रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में भी माहौल राममय हो रहा है। घर-घर अक्षत बांटे जा रहे हैं। रामोत्सव पर मंदिरों में तमाम आयोजन होंगे। इन आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की जाएगी। इसके साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। रामोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर भी रहेगी पुलिस की नजर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी। एसपी ने सोशल मीडिया मीडिया पर नजर रखने और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साफ किया है कि भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर साइबर सेल को अलर्ट किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें