मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

ऐसी है राम लला की मूर्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऐसी है राम लला की मूर्ति

अयोध्या में बन रहे दिव्य भव्य मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति को स्थापित कर दिया गया है। रामलला की मूर्ति के विविध अनुष्ठान 22 जनवरी तक चलते रहेंगे। पहले बुधवार रात को रामलला की मूर्ति को ट्रक से मंदिर लाई गई। ट्रक रामपथ से होता हुआ हनुमानगढ़ी के रास्ते रामजन्मभूमि स्थित मंदिर पहुंचा। इसके बाद रामलला को मंदिर का भ्रमण कराया गया

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि अयोध्या में जन्म भूमि स्थित राम मन्दिर में आज दिन में साढ़े 12 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर यजमान द्वारा प्रधान संकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए। 19 जनवरी को प्रातः नौ बजे अरणि मंथन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा।

इसी के साथ राम लला को गर्भगृह के आसन पर विराजमान कर दिया गया है। इसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। रामलला की श्याम रंग की मूर्ति 51 इंच की खड़ी मुद्रा में है, इसलिए सिंहासन पर विराजमान न करवा कर सीधे गर्भगृह मे निर्मित आसन पर विराजमान करवाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें