मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

सीडीएस को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त आदेश-निर्देश जारी करने का मिला अधिकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीडीएस को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त आदेश-निर्देश जारी करने का मिला अधिकार

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश और आदेश जारी करने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव जनरल अनिल चौहान को अधिकृत किया है। इससे पहले तीनों सेनाओं के लिए अलग-अलग निर्देश/आदेश जारी किए जाते थे।​रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और परिवर्तन की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश और संयुक्त आदेश जारी करने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव (डीएमए) को अधिकृत किया है। यह पहले की प्रणाली में एक बदलाव का प्रतीक है​, जिसमें दो या अधिक सेवाओं से संबंधित निर्देश​, आदेश प्रत्येक सेवा द्वारा अलग-अलग जारी किए जाते थे।मंत्रालय ​की ओर से आज जारी ‘संयुक्त निर्देशों और संयुक्त आदेशों के अनुमोदन, प्रख्यापन और क्रमांकन’ पर पहला संयुक्त आदेश प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, अतिरेक को खत्म करने और क्रॉस-सर्विस सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देता है। यह पहल तीनों सेनाओं में बेहतर पारदर्शिता, समन्वय और प्रशासनिक दक्षता की नींव रखती है। यह एकजुटता और एकीकरण के एक नए युग की शुरुआत का भी प्रतीक है, ​जिससे राष्ट्र की सेवा में सशस्त्र बलों की एकता और मजबूत ​होगी।--------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें