मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह के बयान पर चर्चा की मांग को लेकर लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमित शाह के बयान पर चर्चा की मांग को लेकर लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। बाबा साहेब आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिपप्णी के मुद्दे पर आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सभापति जगदीप धनकड़ ने सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू की, वैसे ही विपक्षी नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर चर्चा कराने की मांग की। इस बीच सदस्य घनश्याम तिवारी के जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ संबंधित मंत्रियों ने सदन के पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखे।सभापति ने बताया कि आज उन्हें विपक्ष की तरफ से नियम 267 के तहत चार नोटिस प्राप्त हुए हैं। इनमें तीन नोटिस अमित शाह के बयान पर चर्चा के लिए हैं और एक किसानों की मांग को लेकर है। उन्होंने इन सभी नोटिस को अस्वीकार कर दिया। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर के बीच सभापति ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सदस्य सभा को चलने नहीं देना चाहते। ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। हंगामे के बीच उन्होंने सभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी गृहमंत्री के खिलाफ विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों पर जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह से राज्‍यसभा में दिए भाषण पर माफी मांगने की मांग की। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को स्‍थगित कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें