मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : राजपुर एनएच की हालत बदतर, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : राजपुर एनएच की हालत बदतर, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

बलरामपुर। बलरामपुर ज़िले में एनएच-343 पर स्थित राजपुर का मुख्य मार्ग, विशेषकर पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने का हिस्सा, आज जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और पानी से भरे डबरों ने सड़क की पहचान तक मिटा दी है।

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जो अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज और झारखंड की सीमा को जोड़ते हैं। यह मार्ग न केवल आम नागरिकों के लिए, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि, उन्हें रोज़मर्रा की आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बनी रहती है।

नगरवासियों ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें