मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

विदेशी धरती से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, बोले – “हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है”

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
विदेशी धरती से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, बोले – “हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है”

नई दिल्ली/रबात। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं को मिली पूरी छूट और निर्णायक कार्रवाई का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को की राजधानी रबात से पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत ने हमेशा कर्म देखकर जवाब दिया है, धर्म देखकर नहीं।

पहलगाम हमले के बाद सेना को मिली खुली छूट

रक्षा मंत्री ने प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद के दौरान बताया कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हुए कायराना हमले के बाद सेनाओं को पूरी स्वतंत्रता दी गई थी। भारतीय सेनाएं हर परिस्थिति के लिए तैयार थीं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की हर कार्रवाई सोच-समझकर और गैर-उकसाने वाली होती है।

रामचरितमानस का हवाला देकर पाकिस्तान पर निशाना

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने कभी धर्म देखकर दुश्मन को नहीं मारा बल्कि उसके कर्मों के आधार पर जवाब दिया है। उनका यह बयान पाकिस्तान पर एक सीधा संदेश माना जा रहा है।

प्रवासी भारतीयों ने किया सेना और सरकार का सम्मान

इस मौके पर प्रवासी भारतीयों ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की निर्णायक कार्रवाई की सराहना की। साथ ही भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक प्रतिष्ठा पर गर्व व्यक्त किया।

मोदी सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में हुई बहुआयामी प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है और जल्द ही टॉप-3 में शामिल होगी।

डिजिटल और स्टार्टअप सेक्टर में तेजी

राजनाथ सिंह ने भारत के डिजिटल परिवर्तन और स्टार्टअप इकोसिस्टम की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जहां 10 साल पहले केवल 18 यूनिकॉर्न थे, वहीं आज इनकी संख्या 118 हो चुकी है।

रक्षा उद्योग में ऐतिहासिक उपलब्धियां

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का रक्षा उद्योग आज 1.5 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन कर रहा है और अब तक 100 से अधिक देशों को 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रक्षा उत्पाद निर्यात कर चुका है।

प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर गर्व

उन्होंने प्रवासी भारतीयों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण की सराहना की। साथ ही स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद के ऐतिहासिक संबोधन को याद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में व्यक्ति का असली मूल्य उसके चरित्र से तय होता है।

मोरक्को की पहली ऐतिहासिक यात्रा

राजनाथ सिंह रविवार को मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचे। यह पहली बार है जब कोई भारतीय रक्षा मंत्री मोरक्को के दौरे पर गया है। उनकी यह यात्रा भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें