मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का राज, अंकतालिका और कैप रेस में भी आगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का राज, अंकतालिका और कैप रेस में भी आगे

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं।

राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द मैच से 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के बाद 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

एलएसजी 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से मिले 1 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं और नौवें स्थान पर है, जबकि सीएसके अपने 3 मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है।

समान अंकों के बावजूद अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर तय की गई है।

मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में 32 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप आ गई है।

जायसवाल ने 3 मैचों की 3 पारियों में 170 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं। रिजवी के नाम 2 मैचों में 160 रन हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ होना है। इस मैच में रिजवी जायसवाल को पीछे छोड़ सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई के पास ही पर्पल कैप है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले बिश्नोई के 3 मैचों में 7 विकेट हो गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें