राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आएंगे मुरैना
भोपाल,
27 फरवरी । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (मंगलवार को)
मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना आ रहे हैं। वे यहां आयोजित
विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया
प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी।
उन्होंने
बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रातः 11 बजे मुरैना जिले के धनेला के
पास करह आश्रम परिसर पहुंचेंगे। वे यहां प्रातः 11.15 बजे करहधाम परिसर
स्थित मंदिर में दर्शन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर एक बजे मुरैना टाउन हाल में आयोजित सामाजिक
सम्मेलन में भाग लेंगे और इसके बाद वे दोपहर तीन बजे मुरैना जिला भाजपा
कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री
शर्मा शाम पांच बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।




