मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान: स्कूल की छत गिरने की घटना में अब तक 5 बच्चों की मौत, सीएम भजनलाल और शिक्षा मंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान: स्कूल की छत गिरने की घटना में अब तक 5 बच्चों की मौत, सीएम भजनलाल और शिक्षा मंत्री ने जताया दुख

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झालावाड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। झालावाड़ में शुक्रवार को स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "झालावाड़ के पीपलोदी में स्कूल की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।"

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपना भरतपुर दौरा रद्द कर दिया है और घटनास्थल पर रवाना हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में विद्यालय की छत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना की गंभीरता को देखते हुए दो दिवसीय भरतपुर-डीग दौरा तत्काल प्रभाव से रद्द कर झालावाड़ के लिए प्रस्थान कर लिया है।"

इससे पहले, शिक्षा मंत्री ने एक पोस्ट में लिखा, "झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में विद्यालय की छत गिरने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए शासन सचिव, शिक्षा को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रभु दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मुताबिक, पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बच्चे प्रार्थना के लिए खड़े थे। इसी दौरान अचानक से स्कूल की छत गिर गई। घटना के समय स्कूल में करीब 38 बच्चे थे। 5 बच्चों की अब तक मौत हुई है, जबकि 20 से 25 बच्चे घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदन दिलावर ने इस घटना की जांच कराने को कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें