मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी में इस मौसम का सबसे घना कोहरा पड़ रहा है, दृश्यता न्यूनतम स्तर पर पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजधानी में इस मौसम का सबसे घना कोहरा पड़ रहा है, दृश्यता न्यूनतम स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली।

इस मौसम और इस साल का दिल्ली और समूचे उत्तर भारत में यह सबसे ठंड़ा दिन है। दिल्ली के आस-पास इलाकों में बेहद घना कोहरा पड़ रहा है और दृश्यता सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। खास बात है कि यह कोहरा सिर्फ दिल्ली एनसीआर तक ही सीमित नहीं हैं। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से लेकर यूपी और बिहार तक पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में हैं। घने कोहरे का सबसे अधिक असर ट्रेन और विमान सेवाओं पर पड़ा है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली में उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। कोहरे की वजह दर्जनों रेल गाड़िया देरी से चल रही हैं और कई हवाई जहाजों को भी अपना मार्ग बदलना पड़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मौसम की चेतावनी जारी करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के अलग-अलग इलाके भी प्रभावित हो सकते हैं। आईएमडी ने राजमार्गों पर यात्रियों से अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी यात्रा के दौरान फॉग लाइट का यूज करने का आग्रह किया है।

इसके अलावा, खतरनाक स्थितियों को देखते हुए, दृश्यता में सुधार होने तक यात्राएं रोकने की सलाह दी है। इसमें खासकर खासकर एक्सप्रेसवे की यात्रा नहीं करने की सलाह शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें