राजद के पूर्व विधायक राजवल्लभ को भागलपुर जेल लाने की तैयारी

राजद के पूर्व विधायक राजवल्लभ को भागलपुर जेल लाने की तैयारी
पटना ।बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में प्रशासन जुटी हुई है इधर, नाबालिग से दुराचार के दोषी और उम्र कैद की सजा काट रहे राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को पटना स्थित बेऊर जेल से भागलपुर लाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है। राजवल्लभ यादव के अलावे भी दर्जन भर से अधिक बंदियों को शिफ्ट किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्यभर के काराओं में बंद कैदियों के स्थानांतरण को लेकर यह निर्णय लिया गया है. अगस्त 2023 में राजबल्लभ यादव को पेरोल पर छोड़ा गया था। पेरोल की अवधि खत्म होने के बाद से ही वह बेऊर जेल में बंद है. अब भागलपुर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।राजबल्लभ यादव राजद का पूर्व विधायक है. राजबल्लभ यादव को लालू प्रसाद का काफी करीबी माना जाता रहा है. राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी मौजूदा विधायक है। राजबल्लभ यादव के अलावा पटना स्थित बेऊर जेल से कुल 13 बंदियों को भागलपुर शिफ्ट किये जाने का आदेश जारी किया गया है इनमें विकास उर्फ राजा, नीतीश कुमार, हेमंत दास, उज्जवल कुमार उर्फ उज्जवल सिंह और राजीव कुमार उर्फ चुन्नु सिंह को भागलपुर स्थित शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) शिफ्ट किया जायेगा।





