मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

उपमुख्यमंत्री साव आज रायपुर पश्चिम विधानसभा को देंगे 96 करोड़ की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपमुख्यमंत्री साव आज रायपुर पश्चिम विधानसभा को  देंगे 96 करोड़ की सौगात

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज साेमवार काे एक साथ चार बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। क्षेत्र के लिए यह दिन विकास की दृष्टि से बेहद अहम होने जा रहा है। इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सभी कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।उल्लेखनीय है कि पहली सौगात दानवीर भामाशाह वार्ड, शुक्रवारी बाजार में 3.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए शाला भवन के रूप में मिलेगी। यह शाला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और खासकर उन बच्चों को लाभ मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं।इसके बाद ठक्कर बापा वार्ड में 19.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पानी टंकी का भूमिपूजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा रिंग रोड क्रमांक 2 पर दो महत्वपूर्ण ओवरपास निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन होगा। जिसमें पहला ओवरपास बंगाली होटल के पास जरवाय मार्ग पर 23.89 करोड़ रुपये की लागत से और दूसरा हीरापुर चौक पर 49.40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।इन सभी कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करेंगे। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें