मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ :रायपुर में ड्रग्स बेचते 2 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ :रायपुर में ड्रग्स बेचते 2 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-आरोपितों के कब्जे से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामदरायपुर। राजधानी रायपुर में बीती देर रात ड्रग्स बेचते 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है।सरस्वती नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि 5 दिसंबर की रात साइंस कॉलेज मैदान के पास डीडीयू ऑडिटोरियम रोड पर एक काले रंग की कार में दो युवक चिट्टा (हेरोइन) बेचने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।सरस्वती नगर पुलिस के उपनिरीक्षक तुलसीराम भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने सूचना पर बिना सर्च वारंट के तत्काल स्थान पर पहुंचकर दो आरोपितों आयुष दुबे उर्फ मयंक निवासी पंचशील नगर रायपुर और मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर को गिरफ्तार कर लिया ।आरोपितों की तलाशी में पुलिस को 26.22 ग्राम चिट्टा मिला। बरामद चिट्‌टे की कीमत 2,60,100 रुपये बताई गई है है। चिट्‌टे के साथ ही हुंडई कार (CG 04 NT 3892), कीमत करीब 20 लाख रुपये , 7 मोबाइल, कुल कीमत लगभग 74,000 रुपये पुलिस ने बरामद किया है।आरोपितों के पास से कार, मोबाइल, ड्रग्स समेत 23 लाख का सामान जब्त किया गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आपराधिक नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अब इनके स्रोत और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के बारे में व्यापक पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें