मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर–खड़गपुर के मध्य सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 23 एवं 24 अप्रैल काे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर–खड़गपुर के मध्य सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 23 एवं 24 अप्रैल काे

रायपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा रायपुर से खड़गपुर के मध्य गाड़ी संख्या 08749/08750 सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जा रहा है।रायपुर रेल मंडल के अधिकारियाें ने बीती देर शाम समाचार विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गाड़ी संख्या 08749 रायपुर–खड़गपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 23 अप्रैल 2026 को रायपुर से 13:10 बजे प्रस्थान कर भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर एवं टाटानगर होते हुए 01:30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर–रायपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 24 अप्रैल 2026 को खड़गपुर से 04:30 बजे प्रस्थान कर टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर एवं भाटापारा होते हुए 17:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 एलएचबी कोचों (जनरल, स्लीपर एवं एसी) के साथ संचालित होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें