मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर स्टेशन से छह नाबालिग बच्चे बरामद, तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर स्टेशन से छह नाबालिग बच्चे बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में गुरुवार देर रात मानव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, चाइल्ड हेल्पलाइन और बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) की संयुक्त टीम ने हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में दबिश देकर 6 नाबालिग बच्चों को बरामद किया है। सभी बच्चे 12 से 16 वर्ष के बीच के हैं और कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं।जीआरपी प्रभारी बीएन मिश्रा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन में नाबालिग बच्चों को काम कराने के उद्देश्य से ले जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रेन के एस-3 कोच में कार्रवाई की और बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।कार्रवाई के दौरान आरोपित फिरोज अली मंडल को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि वह सभी बच्चों को मुंबई के एक होटल में काम कराने ले जा रहा था। जीआरपी थाने में आरोपित के खिलाफ मानव तस्करी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल जीआरपी पुलिस द्वारा सभी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें