मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना सामने आई है। घटना उस समय हुई जब वे आज सुबह 8 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घटना के बाद उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस काे दी।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत माता चौक स्थित शंकर नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले धरमलाल कौशिक का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। यह क्षेत्र सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना इतनी तेजी से हुई कि विधायक कुछ समझ ही नहीं पाए। उन्हाेंने खुद इसकी सूचखा पुलिस काे दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के कारण रायपुर में पहले से हाई अलर्ट जारी है। इसके बावजूद हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें