मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को होने वाले तृतीय

चरण के मतदान के लिए मौसम विभाग ने सुखद संकेत दिए हैं ।प्रदेश के

हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार है।मौसम विभाग ने तीसरे चरण की

वोटिंग यानी 7 मई को तीसरे चरण को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश

के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की

रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी जानकारी दी गई है ।

मौसम

विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले

48 घंटों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेट से 44 डिग्री के बीच

रहने की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेंटीग्रेट की

गिरावट हो सकती है। कोरिया और सूरजपुर जिले में तेज हवाएं चलेंगी।सात मई को

बस्तर संभाग में कांकेर जिले को छोड़कर बाकी के सभी 6 जिले, सरगुजा संभाग

के सभी जिले, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर में बादल गरजने के साथ आंधी

चलने का अलर्ट जारी किया गया है । बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा,

रायगढ़, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, बेमेतरा, मुंगेली के कुछ

इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है।आठ एवं नौ मई को पूरे

छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अंबिकापुर का अधिकतम

तापमान 21.8 डिग्री,बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री,पेंड्रा रोड का

अधिकतम तापमान 29 डिग्री,जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री तथा दुर्ग

और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें