मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : रेलवे भारत की लाइफ लाइन : राज्यपाल हरिचंदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आज (मंगलवार) आयोजित लोकार्पण समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे भारत की लाइफ लाइन है। रेल के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास और आर्थिक उन्नति पर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का उल्लेखनीय विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है। अनेक रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल सेवाओं का रिकॉर्ड स्तर पर आधुनिकीकरण और विकास हो रहा है। यात्री सुविधाओं और सेवाओं के मामले में भारतीय रेल वैश्विक स्तर की श्रेष्ठ सेवाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री आज पूरे देश में 85000 करोड रुपये की लागत की 6000 परियोजना का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड रुपये की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जो उल्लेखनीय है। छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें