मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : स्कूल-कॉलेजों के बाहर पिंक पेट्रोल की निगरानी, छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : स्कूल-कॉलेजों के बाहर पिंक पेट्रोल की निगरानी, छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

रायपुर,। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट स्कूलों और कॉलेजों के बाहर नियमित गश्त कर रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना है।

पिंक पेट्रोल की सेंट्रल, नॉर्थ और वेस्ट जोन की टीमें रोजाना स्कूल और कॉलेज खुलने तथा छुट्टी के समय परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी रखती हैं। इस दौरान छात्राओं को परेशान करने, बेवजह भीड़ लगाने या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवकों को मौके से हटाया जाता है और उन्हें दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की सख्त चेतावनी दी जाती है। कुछ मामलों में युवकों से उठक-बैठक भी कराई गई, ताकि वे भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहें।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पिंक पेट्रोल की नियमित मौजूदगी से स्कूल और कॉलेजों का माहौल अधिक सुरक्षित हुआ है। छात्र-छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें