मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं

रायपु। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह लगातार 20वां मैच है जिसमें भारतीय टीम ने टॉस गंवाया है।

बावुमा ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। हमें उम्मीद है कि जैसे-जैसे ओस पड़ेगी, बैटिंग आसान हो जाएगी। यह कहना बहुत मुश्किल है कि यह कैसा खेलेगा। पिछले मैच से बहुत सारी सकारात्मक चीजें हमें मिली हैं। हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी। टीम में तीन बदलाव हुए हैं। मैं, केशव और एनगिडी आए हैं। यह हमारे लिए बड़ा मैच है।

केएल राहुल ने कहा, "हमने बहुत समय से टॉस नहीं जीता है। हमने पिछले गेम में बहुत अच्छा किया। उन्होंने हमें पुश किया, और हम जानते हैं कि क्या उम्मीद करनी है। सीरीज से पहले, हमने इस बारे में बात की थी, हम हर जगह ओस की उम्मीद करते हैं। हम रन बनाने और जल्दी विकेट लेने की कोशिश करेंगे। विकेट अच्छी लग रही है। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

भारतीय टीम रांची में खेले गए मैच को 17 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ली थी। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी।

रायपुर में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर निगाहें होंगी। पिछले मैच में विराट ने 135 और रोहित ने 57 रन की पारी खेली थी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें