रायपुर: फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या, आरोपित दोस्त गिरफ्तार
रायपुर । राजधानी रायपुर में फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या का
मामला सामने आया है। जहां सिर पर पत्थर से हमला कर आरोपित द्वारा वारदात को
अंजाम दिया है। मामले की सूचना पर धरसीवां थाना पुलिस ने जांच कर आरोपित
को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त
जानकारी के मुताबिक मृतक मध्यप्रदेश शहडोल का रहने वाला है। मृतक का नाम
मुन्नी लाल सिंह (35) है। पुलिस ने वारदात के दो घंटे भीतर आरोपित नंदू
यादव को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आगे बताया कि आरोपित और मृतक दोनों
दोस्त थे, जहां दोनों निजी फैक्ट्री में काम करते थे। गुरुवार की देर रात
करीब 11:30 बजे यह वारदात हुई है। सूचना पर धरसीवां थाना प्रभारी ने तत्काल
संज्ञान लिया और आरोपित को चंन्द घंटो के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हत्या की
वजह क्या थी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर
आगे की कार्रवाई में जुटी है।





