मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर नगर निगम ने एक दिन में वसूला 1.55 करोड़ का राजस्व , 1070 संपत्तिधारकों ने जमा किया कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर नगर निगम ने एक दिन में वसूला 1.55 करोड़ का राजस्व , 1070 संपत्तिधारकों ने जमा किया कर

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने सोमवार 29 जून को विशेष वसूली अभियान चलाकर एक ही दिन में 1070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये का राजस्व संग्रह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सभी जोनों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली की।आयुक्त मिश्रा ने अधिकारियों को शहर की सभी व्यावसायिक संपत्तियों का सर्वे कर उनका सही कर निर्धारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कर निर्धारण में पारदर्शिता और राजस्व वृद्धि के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वसूली अभियान के दौरान जोन 3 ने 90 सम्पतियों से 10 लाख 98 हजार 438 रूपये की राजस्व वसूली की। वंहीं जोन 4 ने 90 सम्पतियों से 20 लाख 85000 रूपये की राजस्व वसूली की। इसी प्रकार जोन 5 ने 119 सम्पतियों से 15 लाख 3 हजार 842 रूपये, जोन 7 द्वारा 64 सम्पतियों से 11 लाख 1 हजार 159 रूपये, जोन 8 द्वारा 120 सम्पतियों से 18 लाख 96 हजार 579 रूपये, जोन 9 द्वारा 196 सम्पतियों से 20 लाख 55 हजार 499 रूपये, और जोन 10 द्वारा 136 सम्पतियों से 12 लाख 6 हजार 619 रूपये का राजस्व वसूला गया।इस बीच नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज मंगलवार 30 जून 2026 तक चालू वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर पूर्ण रूप से जमा कर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं। निगम का कहना है कि समय पर कर भुगतान से जहां करदाताओं को आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें