मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में मेरठ जैसी वारदात, सीमेंट में जमा सूटकेस में मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर में मेरठ जैसी वारदात, सीमेंट में जमा सूटकेस में मिला युवक का शव

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ इलाके में वाटर पार्क के पास उत्तर प्रदेश के मेरठ जैसी आपराधिक घटना सामने आई है। सोमवार को यहां एक स्टील के ट्रंक से सूटकेस बरामद हुआ, जिसमें एक युवक का शव मिला है। बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को सीमेंट में भरकर सूटकेस में बंद किया गया था, जिससे वह पूरी तरह जमी हुई अवस्था में मिला। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।डीडी नगर पुलिस ने बताया कि शव करीब 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव की स्थिति और तरीके से स्पष्ट है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या का मामला है।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। हत्या के कारणों, युवक की पहचान और आरोपितों की पतासाजी गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें