मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

जनता की परेशानी पर भाजपा सरकार मौन : विकास उपाध्यायरायपुर। विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता आज शुक्रवार काे राजधानी रायपुर के घड़ी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) कार्यालय में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करेंगे।पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी से आम जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। पेट्रोल पंपों में घंटों लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाई हो रही है, व्यापारी वर्ग का कामकाज प्रभावित हो रहा है तथा परीक्षा देने जा रहे छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्पन्न इस गंभीर स्थिति के बावजूद भारतीय जनता पार्टी सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार को तत्काल इस संकट का समाधान निकालना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो पार्टी आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें